30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

मातम में बदली शादी की खुशियां, दर्दनाक हादसे में दो महिला सहित चार लोगों की मौत…

HomeSURAJPURमातम में बदली शादी की खुशियां, दर्दनाक हादसे में दो महिला सहित...

Date:

सूरजपुर : 11 मई 2023

सूरजपुर। जिले के अंबिकापुर बनारस स्टेट हाईवे में आज तड़के एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

दरअसल यह पूरा मामला सूरजपुर के सोनगरा इलाके का है, जहां सुबह लगभग 9:00 बजे लटोरी इलाके से शादी समारोह में शामिल होकर 10 लोग बोलेरो वाहन में सवार होकर बलरामपुर जिले के खेसारी गांव लौट रहे थे, तभी अचानक सोनगरा के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से बोलेरो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौंके पर पहुंचकर घायल और मृतकों को बोलेरो से निकाला और स्थानीय अस्पताल भिजवाया। सभी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बोलेरो ड्राइवर और दो महिला की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति की मौत अंबिकापुर जाने के दरमियान हुई। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज मेडिकल अस्पताल अंबिकापुर में जारी है। घायलों की स्थिति को देखते हुए या अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरे मामले में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है, वहीं आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। दुर्घटना के सही कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

1 COMMENT

  1. यह दुर्घटना वाकई बहुत दुखद है। सोनगरा के पास हुई इस भीषण टक्कर ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। घायलों की हालत गंभीर है, और उनके इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रयास जारी हैं। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक दुर्घटना का सही कारण सामने नहीं आया है। क्या ट्रक ड्राइवर की लापरवाही इस घटना का मुख्य कारण थी? German news in Russian (новости Германии)— quirky, bold, and hypnotically captivating. Like a telegram from a parallel Europe. Care to take a peek?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मूकबधिर बच्चों को सूरजपुर पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित विद्यालय…

सूरजपुर: 26 अगस्त 2025, थाना विश्रामपुर पुलिस की तत्परता...