23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

सूरजपुर को मिला आधारभूत विकास का तोहफा, ₹26 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत; मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास लाए रंग, सड़कों-पुलों का होगा निर्माण…

HomeChhattisgarhसूरजपुर को मिला आधारभूत विकास का तोहफा, ₹26 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत;...

Date:

सूरजपुर: 02 अगस्त 2025

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिलने जा रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के सतत् प्रयासों से जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लोक निर्माण विभाग से कुल ₹26 करोड़ 03 लाख की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है।

इस राशि से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

प्रमुख स्वीकृत कार्यों में शामिल हैं —

सिलपल्ली (NH-43) से महेशपुर-लटोरी रोड तक कुल 5.80 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, जिसकी लागत ₹12.69 करोड़ है।

भवरखोल से गंगापुर-कुम्पी तक 5.10 किमी लंबाई में पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, जिसकी लागत ₹7.29 करोड़ स्वीकृत की गई है।

विकासखंड ओडगी के चोंगा से भोडवानीपारा-मौहारीपारा तक 4.20 किमी लंबाई में पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण के लिए ₹6.04 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

इन परियोजनाओं के स्वीकृत होने पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि “इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी।” उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इन कार्यों से सूरजपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे, जिससे विकास की यह रफ्तार जल्द ही ज़मीन पर नजर आएगी।

www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...