30.5 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

रायपुर में वैलेंटाइन डे को लेकर बजरंग दल की चेतावनी, 14 फरवरी को ‘मातृ–पितृ दिवस’ मनाने की अपील…

HomeChhattisgarhरायपुर में वैलेंटाइन डे को लेकर बजरंग दल की चेतावनी, 14 फरवरी...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

रायपुर वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत के साथ जहां शहर में प्रेमी जोड़ों के बीच उत्साह का माहौल है, वहीं राजधानी रायपुर से एक सख्त संदेश भी सामने आया है। बजरंग दल ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने को लेकर प्रेमी युगलों को चेतावनी जारी की है। संगठन ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में वैलेंटाइन डे का कोई स्थान नहीं है और युवाओं को इस दिन ‘मातृ–पितृ दिवस’ के रूप में मनाना चाहिए।

मंगलवार को तेलीबांधा स्थित बजरंगबली मंदिर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ और पूजा-अर्चना की। इस दौरान शस्त्र पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि यदि 14 फरवरी को युवा सार्वजनिक स्थानों पर वैलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता या फूहड़ता फैलाते हैं तो संगठन इसका कड़ा प्रतिकार करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि समाज को भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूक करना है। उनके अनुसार प्रेम का सार्वजनिक प्रदर्शन उचित नहीं है और पार्कों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वैलेंटाइन डे को लेकर राजधानी में एक बार फिर माहौल गरमाने के संकेत मिल रहे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...