सूरजपुर: 26 अगस्त 2025,
थाना विश्रामपुर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय उस समय देखने को मिला जब रात्रि गश्त के दौरान पुलिस जवानों ने बस स्टैण्ड में घूम रहे दो मूकबधिर छात्रों को सुरक्षित उनके विद्यालय पहुंचाया।
दिनांक 24-25 अगस्त की रात करीब 3 बजे विश्रामपुर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैण्ड में दो मूकबधिर बालक असामान्य स्थिति में घूमते नजर आए। पुलिस ने लिखित संवाद के माध्यम से उनकी जानकारी ली तो पता चला कि वे ज्ञानोदय श्रवण बाधित विशेष विद्यालय, विश्रामपुर के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। अन्य बच्चों से कहासुनी होने पर दोनों नाराज होकर विद्यालय छोड़कर निकल आए थे। पुलिस ने दोनों बच्चों को समझाइश देकर सकुशल विद्यालय पहुंचाया तथा स्टाफ सदस्य गंगा एवं चांदनी के सुपुर्द किया।
डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने गश्ती दल के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सजगता से किसी भी अनहोनी की आशंका टल गई और दोनों छात्र सुरक्षित रूप से अपने विद्यालय लौट सके।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


