26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

जंगल में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायलग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज…

HomeChhattisgarhजंगल में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायलग्रामीणों में दहशत,...

Date:

सूरजपुर : 02 अगस्त 2025

तमोर पिंगला अभ्यारण्य के रमकोला गांव में सोमवार को जंगल में गए रामफल (40) पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में युवक का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, साथ ही हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़े : कोरबा में ओवरटेक के दौरान दो बाइकें टकराईं, तीन युवक घायल…

घटना पिंगला रेंज की है, जहां रामफल का सामना भालू और उसके शावकों से हो गया। इससे पहले कि वे भाग पाते, भालू ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने उन्हें पहले उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वर्तमान में हालत नाजुक होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

तमोर पिंगला अभ्यारण्य करीब 608.52 वर्ग किमी में फैला है, जहां भालू, तेंदुआ, हाथी जैसे कई वन्य जीव रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन्य जीवों की आवाजाही अब आम हो गई है, जिससे जान का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने वन विभाग से जंगल में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपायों की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...