24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

भाठागांव मार्ग पर बार-बार पाइप लाइन लीकेज से महापौर मीनल चौबे नाराज, तत्काल सुधार और गड्ढे बंद करने के निर्देश…

HomeChhattisgarhभाठागांव मार्ग पर बार-बार पाइप लाइन लीकेज से महापौर मीनल चौबे नाराज,...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने भाठागांव मार्ग में बार-बार पाइप लाइन लीकेज और गंदे पानी की समस्या को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जहां भी पाइप लाइन लीकेज की शिकायत मिले, वहां तत्काल मौके पर पहुंचकर श्रेष्ठ तकनीकी पद्धति से मरम्मत की जाए। साथ ही, मरम्मत के लिए सड़क पर किए गए गड्ढों को तुरंत बंद किया जाए, ताकि संभावित सड़क दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त हो सके। महापौर ने इस कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम के नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, अधीक्षण अभियंता इमरान खान और उप अभियंता रमेश पटेल की उपस्थिति में भाठागांव चौक से तिफरा चौक तक निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्य का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। यह कार्य 15वें वित्त आयोग मद से लगभग 3 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्य की प्रगति की स्थल समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क डामरीकरण कार्य को तत्काल गति प्रदान करते हुए सतत मॉनिटरिंग की जाए और उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हो और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...