32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

विरोध की आग अब बेकाबू हो रही है ? सूरजपुर कलेक्टोरेट में ABVP प्रदर्शन उग्र , गेट टूटा—एक नामज़द , 50 अज्ञात पर केस दर्ज…

HomeSURAJPURविरोध की आग अब बेकाबू हो रही है ? सूरजपुर कलेक्टोरेट में...

Date:

सूरजपुर /छत्तीसगढ़

हाइलाइट

सूरजपुर में केजी-2 छात्र को पेड़ से लटकाने की घटना ने लोगों में गुस्सा भड़का दिया । ABVP का विरोध प्रदर्शन कलेक्टोरेट गेट तोड़ने तक पहुंच गया । SDM ने कड़ी फटकार लगाई , पुलिस ने एक नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया ।

स्कूल की घटना से शुरू हुआ गुस्सा कलेक्टोरेट तक पहुंचा रामानुजनगर के एक निजी स्कूल में होमवर्क नहीं करने पर केजी-2 के बच्चे को पेड़ से लटकाने की घटना ने पूरे जिले में आक्रोश फैला दिया है । शुक्रवार को इसी मामले में ABVP पदाधिकारी और कार्यकर्ता ज्ञापन देने कलेक्टोरेट पहुंचे थे । लेकिन विरोध प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया और नाराज़ कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट का मुख्य गेट तोड़ दिया । मौके पर मौजूद लोग बताते हैं कि माहौल कुछ देर के लिए बेहद तनावपूर्ण हो गया ।

SDM की फटकार—“विरोध मर्यादित होना चाहिए” घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शिवानी जायसवाल मौके पर पहुंचीं । शुरुआत में उन्होंने गेट तोड़ने की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई और चेतावनी देते हुए कहा कि “ऐसी उग्रता से स्थिति आगजनी की तरफ बढ़ सकती है , विरोध का भी एक मर्यादित तरीका होता है ।” बाद में उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते हुए माहौल शांत करवाया ।

D.E.O. की शिकायत पर FIR—एक नामजद , 50 अज्ञात पर मामला दर्ज जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए शिकायत दर्ज कराई । उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया , कार्यालय परिसर में अवैध रूप से प्रवेश किया , कार्य बाधित किया और कर्मचारियों को डराया-धमकाया । शिकायत के आधार पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद आरोपी और 50 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है ।

किन धाराओं में कार्रवाई हुई ? BNS की धारा 190 व 191 — सरकारी काम में बाधा डालने से संबंधित सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 — सरकारी/सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई सबूतों और वीडियो फुटेज के आधार पर तय की जाएगी ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...