16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

मानसून में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, रायगढ़ में ढाई साल में 642 लोग हुए शिकार, 49 की मौत…

HomeRAIGARHमानसून में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, रायगढ़ में ढाई साल में 642...

Date:

रायगढ़ : 18 जुलाई 2025

बारिश के मौसम में रायगढ़ जिले में सांप के काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2023 से जून 2025 (911 दिन) के दौरान 642 लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं। इनमें से 49 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

अस्पताल में हर दिन 3 से 4 सर्पदंश के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मानसून में सांप बिल छोड़कर बाहर निकलते हैं, जिससे इंसानों से टकराव बढ़ जाता है।

पुरुषों में अधिक मामले

इन मामलों में 402 पुरुष और 240 महिलाएं शामिल हैं। पुरुषों में आंकड़ा अधिक होने का कारण खेती-किसानी और बाहर काम करना माना जा रहा है।

ज्यादातर सांप बिना जहर के

डॉ. जितेन्द्र नायक के अनुसार, अधिकतर मामलों में सांप बिना जहर वाले या कम जहरीले होते हैं।

“करीब 80% सर्पदंश में गंभीर विष नहीं पाया जाता, लेकिन इलाज में देरी जानलेवा हो सकती है।”

2023 में जून-जुलाई में 80, 2024 में 101 और 2025 के जून में अब तक 57 सर्पदंश के केस आए हैं।

यह भी पढ़े : रातों-रात सूख गया तालाब, रहस्यमयी गड्ढे में समाया सारा पानी…

रायगढ़ में 24 प्रजाति के सांप

सर्परक्षक समिति के अनुसार, रायगढ़ जिले में 24 प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं। इनमें 6 प्रजातियां अत्यधिक जहरीली हैं – जैसे भारतीय नाग, करैत, वाइपर आदि।

इसके अलावा कई बिना जहर वाले सांप भी हैं जैसे पायथन, सेंड बोआ, रैट स्नेक आदि। ये भी डर या आत्मरक्षा में इंसानों पर हमला कर सकते हैं।

बरसात में बढ़ते हैं रेस्क्यू कॉल

संरक्षक लोकेश मालाकार के अनुसार, बरसात का समय सांपों के भोजन खोजने का सीजन होता है। ऐसे में वे शहरी और ग्रामीण इलाकों में आ जाते हैं। इस समय सबसे ज्यादा रेस्क्यू कॉल्स आते हैं।


सर्पदंश से बचाव के उपाय:

  • झाड़-फूंक में समय न गंवाएं
  • घबराएं नहीं, शांत रहें
  • 90 मिनट के भीतर अस्पताल पहुंचें
  • जमीन पर न सोएं, मच्छरदानी का प्रयोग करें
  • खेतों में काम करते समय जूते-गमबूट पहनें

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ में औद्योगिक हादसों का कहर—3 साल में 55 मजदूरों की मौत…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स रायगढ़ में 3 वर्षों में 55 श्रमिकों की...

बिजली बिल न भरने पर रायगढ़ में 228 कनेक्शन कटे, 25 लाख की वसूली…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स बिजली विभाग की सख्ती, 10 हजार से अधिक...