जगदलपुर : 18 जुलाई 2025
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में जगदलपुर शहर ने बड़ी छलांग लगाते हुए देशभर में 107वें स्थान से सीधा 15वां स्थान हासिल किया है। प्रदेश में यह दूसरा स्थान है। नगर निगम को कुल 12,500 में से 10,446 अंक मिले हैं। इसमें सर्वेक्षण अंकों में 8841, गार्बेज फ्री सिटी में 800 और खुले में शौच मुक्त श्रेणी में 1000 अंक मिले हैं।
मेयर ने दी जनता को बधाई
मेयर संजय पांडेय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शहरवासियों को बधाई दी और कहा कि यह स्थान सिर्फ साढ़े चार महीने की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने नागरिकों से गीला और सूखा कचरा अलग करने की अपील की।
टॉप 3 में लाने का लक्ष्य
मेयर ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के सहयोग से अब शहर की छवि बदली है और लक्ष्य है कि अगले साल जगदलपुर देश के टॉप 3 स्वच्छ शहरों में शामिल हो।
यह भी पढ़े : मानसून में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, रायगढ़ में ढाई साल में 642 लोग हुए शिकार, 49 की मौत…
लापरवाही पर की गई कार्रवाई
नगर की प्रमुख समस्या नुक्कड़, नाली और गलियों में कचरे की थी। इसके लिए लगातार अपील और कार्रवाई की गई, जिससे साफ-सफाई में सुधार आया। हालांकि गीला-सूखा कचरा पृथक्करण में अभी सुधार की जरूरत है।
50 करोड़ से अधिक विकास कार्य स्वीकृत
मेयर ने बताया कि शहर में 50 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं और 10 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सड़कों की हालत सुधारी जा रही है।
जन सहयोग से मिलेगा बेहतर परिणाम
उन्होंने जनता से अपील की कि गीला और सूखा कचरा अलग फेंकें और नुक्कड़-नालियों को गंदा न करें ताकि अगले साल जगदलपुर टॉप 3 में शामिल हो सके।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG


