35.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

ग्राम सेमो को मिली 2.38 करोड़ रुपये के नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की सौगात, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ…

HomeChhattisgarhग्राम सेमो को मिली 2.38 करोड़ रुपये के नवीन 33/11 केवी विद्युत...

Date:

छत्तीसगढ़

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा अंतर्गत ग्राम सेमो में 2 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला रखी। भूमि पूजन के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया गया। उपकेंद्र के स्थापित होने से आसपास के 10 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा तथा लगभग 2 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को नियमित और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। यह परियोजना क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान साबित होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास को ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि नए उपकेंद्र में 5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा तथा यहां से 3 अलग-अलग 11 केवी फीडर निकाले जाएंगे। इससे सोनबरसा, चारभांठा, गदहाभांठा, बारदी, बरदुली, सेमो, मानपुर, सिंघनपुरी, भेलवाभांवर और दुल्लापुर सहित 10 गांवों में वोल्टेज की समस्या दूर होगी। क्षेत्र में लगभग 500 कृषि पंप संचालित होने के कारण विद्युत आपूर्ति पर दबाव बना रहता था, जिससे किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नए उपकेंद्र से कृषि कार्यों के लिए निर्बाध बिजली उपलब्ध हो सकेगी।

वर्तमान में इन गांवों को 33/11 केवी उपकेंद्र बिजई से संचालित 11 केवी सोनबरसा बस्ती और सोनबरसा पंप फीडर के माध्यम से बिजली मिलती है, जिससे ओवरलोड की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। नए उपकेंद्र के शुरू होने से बिजई उपकेंद्र पर दबाव कम होगा और विशेषकर बारिश के मौसम में लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। बढ़ती कृषि एवं औद्योगिक आवश्यकताओं को देखते हुए यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगी। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी भी ली तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...