20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

तापमान में वृद्धि से बढ़ी बिजली कि खपत बढ़कर 10 मेगावाट तक पहुची…

HomeRAIGARHतापमान में वृद्धि से बढ़ी बिजली कि खपत बढ़कर 10 मेगावाट तक...

Date:

रायगढ़ :

गुरुवार को शहर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के साथ गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। गर्मी बढ़ते ही शहर में बिजली की खपत 10 फीस दी बढ़ गई है। शहर के लिए बिजली कंपनी मार्च के पहले हफ्ते तक ऑस्टिन 60 मेगावाट बिजली ले रही थी, अब खपत 70 मेगावाट के करीब है। गर्मी की रफ्तार रोकने के लिए एक बार फिर रायगढ़ समेत प्रदेश के कुछ जिलों में नमी के कारण हल्के बादल और बूंदाबांदी हो सकती है।

बिजली कंपनी में जोन-1 के कार्यपालन अभियंता आरके राव ने बताया कि गर्मी बढ़ने से इन दोनों शहर में बिजली की खपत बढ़ गई है। फरवरी के अंत तक शहर के लोग एक करोड़ 7 लाख यूनिट औसत खपत करते थे अब खपत एक करोड़ 15 से 20 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। पर्याप्त बिजली मिलने से कोई परेशानी नहीं है गर्मी के दिनों में घर दफ्तरों में एक कलर पंखों का उपयोग बढ़ जाता है। इससे हर साल बिजली की खपत बढ़ती है। शहर में कुल खपत की बात करें तो लगभग 70 मेगावाट बिजली हर रोज लग रही है। ईई राव ने बताया कि गर्मी के लिहाज से जरूरी मेंटनेंस कर लिया गया है। बिजली सप्लाई सुचारू रूप से होगी, लोड अधिक होने से कोई समस्या नहीं होगी।

सार्वजनिक जगहों पर लगे वाटर कूलर और एटीएम बंद गर्मी बढ़ने के साथ ही राहगीर और कामकाजी लोगों को ठंडे पानी की जरूरत होती है। शहर में पिछले कुछ सालों में एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए ज्यादा वाटर एटीएम खराब पड़े हुए है। नगर निगम द्वारा लगवाए गए वाटर एटीएम भी मेंटनेंस नहीं होने से बंद हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसी सार्वजनिक जगहों पर भी शुद्ध या ठंडा पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ में औद्योगिक हादसों का कहर—3 साल में 55 मजदूरों की मौत…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स रायगढ़ में 3 वर्षों में 55 श्रमिकों की...

बिजली बिल न भरने पर रायगढ़ में 228 कनेक्शन कटे, 25 लाख की वसूली…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स बिजली विभाग की सख्ती, 10 हजार से अधिक...