30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 19 साल बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार,जमानत मिलने के बाद घर बेचकर हो गया था फरार; कोर्ट ने स्थायी वारंट किया था जारी…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 19 साल बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार,जमानत मिलने...

Date:

दुर्ग :

दुर्ग में चाकूबाजी के 19 साल पुराने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को दुर्ग कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 19 साल पहले घटना के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

आरोपी के फरार होने के बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया था। अब 19 साल के बाद शुक्रवार को फरार आरोपी बलराम सोनी को गिरफ्तार कर स्थायी वारंट को तामील किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला 2005 का है, जब चंद्रशेखर स्कूल के सामने पंचशील नगर निवासी आरोपी बलराम सोनी के खिलाफ चाकूबाजी के मामले में अपराध दर्ज किया गया था।

कोर्ट से जमानत मिलते ही आरोपी मकान बेचकर हुआ था फरार

न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी ने अपना पंचशील नगर स्थित मकान बेच दिया और फरार हो गया था। उसके न्यायालय में पेशी पर नहीं जाने के बाद उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया गया था। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी वर्तमान में बघेरा में रह रहा है। इस पर पुलिस ने उसे बघेरा से गिरफ्तार कर लिया।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...