26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कपड़े फाड़े, शराब की बोतल से मारा,छत्तीसगढ़ में TV एक्टर को गटर में फेंका विडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला…

HomeChhattisgarhकपड़े फाड़े, शराब की बोतल से मारा,छत्तीसगढ़ में TV एक्टर को गटर...

Date:

कोरबा :

छत्तीसगढ़ के कोरबा में टीवी सीरियल के एक एक्टर को कुछ लड़कों ने गटर में फेंक दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए और शराब की बोतलों से हमला किया। इसका वीडियो भी बनाकर लड़कों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रामपुर वार्ड के बेगिनदभार निवासी आशीष मिश्रा टीवी एक्टर हैं। उन्होंने कई मराठी और हिंदी सीरियल में काम किया है। आशीष होली पर अपने घर आए थे। वह 25 मार्च को वह कहीं से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लड़कों ने उनका रास्ता रोक लिया।

बुरा न मानो होली है कहते हुए लड़कों ने पकड़ा

आरोप है कि लड़कों ने ‘बुरा न मानो होली है’ कहते हुए उनको पकड़ लिया। आशीष ने मना किया तो लड़कों ने अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया और जबरदस्ती गटर के पानी में फेंक दिया। इसके बाद लड़कों ने उन पर शराब की बोतलों से भी हमला किया। इसके चलते उन्हें चोटें आई हैं।

वीडियो वायरल होने से मानसिक रूप से परेशान

आशीष का आरोप है कि हमला करने वालों में शुभम और करण नाम के लड़के शामिल थे। यह भी आरोप है कि लड़कों ने उनका वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके चलते उनके परिचितों, दोस्तों और अन्य एक्टर्स के कॉल आने लगे।

शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी लड़के फरार

आशीष ने कहा कि, वीडियो वायरल होने के बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि, इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी, लेकिन 2 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से आरोपी लड़के भागे हुए हैं।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...