29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी बड़ी बैठक…

HomeRaipurरायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी बड़ी...

Date:

08 नवम्बर 2023

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद से अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां तेज हो गई है। प्रदेश में दूसरे चरण में 70 सीटों के पर 17 नवंबर को मतदान होने वाला है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही प्रदेश में दिग्गज नेताओं के दौरे जारी है। पहले चरण के प्रचार के बाद अब दूसरे चरण के मतदान के लिए भी केंद्र के दिग्गज नेताओं का का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच चुके हैं।

सांसद सुनील सोनी ने रायपुर एयरपोर्ट पर गृहमंत्री शाह का स्वागत किया। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। अमित शाह यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगे की चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक के दौरान कई बड़े मुद्दों पर चर्चा भी होने की संभावना है। बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। गृहमंत्री शाह कल सुबह हैलीकाफ्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री अमित शाह कल जशपुर और रायगढ़ में प्रचार करेंगे। अमित शाह कल रायगढ़ में ओपी चौधरी के पक्ष में रोड़ शो करेंगे।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंच चुके हैं। प्रदेश के दोनों दिग्गज नेताओं के साथ गृहमंत्री अमित शाह प्रथम चरण की वोटिंग को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही बैठक में दूसरे चरण की वोटिंग में अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने की रणनीति पर भी चर्चा हो रही है। इस बैठक में अमित शाह घोषणा पत्र को लेकर जनता के रिस्पांस की भी जानकारी ले रहे हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...