31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

पुलिस पर नज़र पड़ते ही साड़ियों को छोड़कर भागा पिकअप चालक…

HomeChhattisgarhपुलिस पर नज़र पड़ते ही साड़ियों को छोड़कर भागा पिकअप चालक...

Date:

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के जोगीपुर-भैंसाझार नहर के किनारे बुधवार को एक पिकअप में साड़ियों के बंडल लोडिंग की जा रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर ड्राइवर ने आनन-फानन में पिकअप को लेकर भाग निकला। वहीं नहर किनारे से पुलिस ने साड़ियां को बंडल को जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि साड़ियां के बंडल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ले जाने की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल फरार आरोपी युवक की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।

कोटा विधानसभा सहित अन्य विधानसभाओं में आगामी 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। ऐसे में क्षेत्र का प्रत्याशियों द्वारा मतदाओं को प्रभावित करने के लिए साड़ियां बाटने ने फिराक पहुंचाई जा रही है। यही वजह है की कोटा पुलिस को सूचना मिली कि जोगीपुर-भैंसाझार नहर किनारे एक पिकअप में साड़ियों बंडल लोड किए जा रहे हैं |

इस पर थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने जवानों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने मौके पर घटना स्थल पर पहुंकर दबिश दी। पुलिस को देखते ही ड्राइवर पिकअप को लेकर भाग निकला।

जवानों ने करीब 20 बंडल में 200 साड़ियां जब्त कर थाने पहुंचाया गया है। पुलिस को आशंका है कि साड़िया मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली थी। इससे पहले ही पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...