24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

कलेक्टर ने कमला यादव एवं संतोष बखला को आर्थिक सहायता राशि का चेक किया प्रदाय…

HomeSURAJPURकलेक्टर ने कमला यादव एवं संतोष बखला को आर्थिक सहायता राशि का...

Date:

सूरजपुर: 06 अप्रैल 2023


आवेदक संतोष बखला ग्राम केरता, प्रतापपुर का निवासी है, जिनका पुत्र जन्म से दिव्यांग है। जिसका ऑपरेशन ओम हास्पिटल रायपुर में हुआ है, आवेदक की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रतिमाह लगने वाले दवाई का खर्च वहन करने में असमर्थ है एवं कमला यादव पिता देवसाय ग्राम चपदा विकासखंड ओड़गी का निवासी है, आवेदिका विगत 14-15 वर्षों से शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण दैनिक कार्य नहीं कर पाती दूसरों के सहारे है। परिवार में वृद्ध पिता के अलावा कोई कमाने वाला नहीं है, जिससे इलाज कराने में बहुत कठनाई हो रही है। ऐसी स्थिति में आवेदक द्वारा कलेक्टर संजय अग्रवाल के पास आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने आवेदन को तत्काल संज्ञान में लेते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संबंधित को आर्थिक सहायता देने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह को निर्देशित किया। जिसके परिपालन में रेडक्रास सोसायटी द्वारा संतोष बखला 10000 एवं कमला यादव 15000 रुपये का चेक मुहैया कराया गया, जिसे कलेक्टर ने आवेदकों को चेक प्रदान किया। उन्होंने आवेदक को राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी लेने तथा श्रमिक पंजीयन के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के लेखा प्रभारी लक्षण धारी उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मूकबधिर बच्चों को सूरजपुर पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित विद्यालय…

सूरजपुर: 26 अगस्त 2025, थाना विश्रामपुर पुलिस की तत्परता...