एयर शो अभ्यास के दौरान स्कूल छात्रा की तबीयत बिगड़ी , दाई दीदी क्लिनिक की टीम ने किया त्वरित उपचार…

HomeCHHATTISGARHएयर शो अभ्यास के दौरान स्कूल छात्रा की तबीयत बिगड़ी , दाई...

Date:

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम के भव्य एयर शो की तैयारी के दौरान एक संवेदनशील घटना सामने आई । अटल नगर नवा रायपुर के सेंध लेक परिसर में आयोजित अभ्यास सत्र के दौरान एक स्कूल छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई । घटना स्थल पर तैनात मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट एमएमयू- ‘दाई दीदी क्लिनिक’ की टीम ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए छात्रा को प्राथमिक उपचार प्रदान किया ।

सूत्रों के अनुसार , डॉ. तिलेश्वरी वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने मौके पर छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण किया । उसे ओआरएस ORS और आयरन टैबलेट्स दी गईं । प्राथमिक चिकित्सा के बाद छात्रा की तबीयत में सुधार देखा गया । इस मौके पर एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर काजल शर्मा भी मौजूद रहीं , जिन्होंने टीम के कार्य का समन्वय किया ।

दाई दीदी क्लिनिक की टीम में फार्मासिस्ट नंदिनी साहू , लैब टेक्नीशियन प्रियंका यादव और नर्स राजश्री चेलक शामिल थीं । टीम ने मिलकर छात्रा को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई । यह घटना दर्शाती है कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत कार्यरत मोबाइल मेडिकल यूनिट्स न केवल शहरी बस्तियों और स्लम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रही हैं , बल्कि सार्वजनिक आयोजनों और आपात स्थितियों में भी आम नागरिकों के लिए हर समय तत्पर रहती हैं ।

राज्य सरकार की यह पहल “स्वस्थ छत्तीसगढ़ – सुरक्षित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को मूर्त रूप दे रही है , जहाँ प्रत्येक नागरिक की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है । दाई दीदी क्लिनिक की इस तत्परता ने एक बार फिर यह साबित किया है कि समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप किसी भी आपात स्थिति में जीवन रक्षक सिद्ध हो सकता है ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संपादकीय: सीमाओं से परे आजादी का अर्थ

आजादी केवल राजनीतिक स्वतंत्रता का नाम नहीं, बल्कि भय,...

विभाजन की विभीषिका को याद कर भाजपा ने लिया राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प…

BY ANAND GUPTA (JASHPUR) जशपुर, छत्तीसगढ़ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के...