5.3 किलोमीटर लंबी सुरंग नंबर 10 का काम पूरा; परियोजना की सभी 14 सुरंगों में खुदाई संपन्न |
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 27 नवंबर को परियोजना की सबसे लंबी 5.3 किलोमीटर की सुरंग नंबर 10 की खुदाई पूरी कर ली गई। इसके साथ ही 45 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना की सभी 14 सुरंगों में खुदाई का काम पूरा हो गया है।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम के पहाड़ी क्षेत्रों से गुजरने वाली इस परियोजना में 23 पुल भी बनाए जा रहे हैं। सुरंगों की खुदाई पूरी होने के बाद अब लाइनिंग, ट्रैक बिछाने और सुरक्षा प्रणालियां स्थापित करने जैसे कार्य किए जाएंगे।
रेल लाइन शुरू होने पर सिक्किम पहली बार सीधे राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इससे यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही माल ढुलाई, स्थानीय कारोबार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
ख़बरें और भी…


