HomeENTERTAINMENTआज रायपुर में तराना ग्रुप की ‘ग्रैंड म्यूजिकल नाइट’ में बिखरेगा संगीत...

Date:

आज रायपुर में तराना ग्रुप की ‘ग्रैंड म्यूजिकल नाइट’ में बिखरेगा संगीत का जादू…

Grand Musical Night: गुरुवार 5 नवंबर को शाम 6 से रात 10 बजे तक विमतारा हॉल में होगा संगीतमय आयोजन, शहर की जानी-मानी हस्तियों और कलाकारों की मौजूदगी में सुरों से सजेगी शाम।

रायपुर में आज गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को हिंदी सुमधुर गीतों से सजी एक यादगार शाम का आयोजन होने जा रहा है। तराना ग्रुप (Tarana Group) द्वारा प्रस्तुत ‘ग्रैंड म्यूजिकल नाइट’ में संगीत प्रेमियों को हिंदी फिल्मी गीतों और सुरीली प्रस्तुतियों का आनंद मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रथम तल, विमतारा हॉल, मधुपिल्ले चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का समय शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित है। संगीत प्रेमियों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

इस संगीतमय आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में सुरेश सुखीजा, अमर चंदनानी, जितेंद्र जादवानी और रामदास अग्रवाल शामिल होंगे। वहीं गायन प्रस्तुतियों में पलक दरडा, सीमा वर्मा, अनामिका पांडेय, रंजना रैकवार और सुहाना नंद वर्मा अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। इसके अलावा गोल्डन साहू और कैलाश छाबड़ा सहित कई अन्य कलाकारों एवं संगीतप्रेमी हस्तियों की मौजूदगी कार्यक्रम को खास बनाएगी। कार्यक्रम में मंच संचालन की जिम्मेदारी एंकर प्रियंका / टारगेट निभाएंगे ।

आयोजन में राजेंद्र लंगोटे, डी. राजगोपाल राव, एन. नरसिंह राव, राजू मंत्री, हितेंद्र परमार, एस. सुरेश, पुरुषोत्तम कोस्टा, डी. खरे और के.आर. नारायण कुट्टी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की सहभागिता रहेगी। तराना ग्रुप की इस पहल का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे हिंदी के सदाबहार और मधुर गीतों के बीच कुछ यादगार पल बिता सकें। आयोजकों ने शहरवासियों एवं संगीत प्रेमियों को इस विशेष संगीतमय शाम में सादर आमंत्रित किया है। कार्यक्रम आज शाम ठीक 6 बजे प्रारंभ होगा और रात 10 बजे तक चलेगा।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related