36.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने लुभाया रायपुर का आसमान, सांसद बृजमोहन ने कही दिल छू लेने वाली बात…

HomeChhattisgarhसूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने लुभाया रायपुर का आसमान, सांसद बृजमोहन ने कही...

Date:

रायपुर । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के शानदार प्रदर्शन को देखने पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है ।

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की पावन भूमि देश की वायुशक्ति और सांस्कृतिक गौरव का संगम बनी है । सांसद अग्रवाल ने इस मौके पर देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का परिवार सहित हार्दिक स्वागत किया । उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है । रजत महोत्सव के दौरान सूर्यकिरण टीम का रोमांचक प्रदर्शन देखकर हर छत्तीसगढ़वासी के मन में देशभक्ति और सम्मान की भावना और भी प्रगाढ़ हुई है ।

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना की यह टीम देश की सीमाओं की सुरक्षा और अनुशासन की प्रतीक है । आज का यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा । उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों से देश की एकता और प्रगति के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्लीपर यात्रियों को बड़ी राहत: अब ट्रेन में मिलेगा बेडरोल, रायपुर मंडल की नई पहल…

छत्तीसगढ़ रायपुर। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों...