रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने पासिंग आउट परेड का किया निरीक्षण; प्रशिक्षित अधिकारी अब एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के रूप में देंगे सेवाएं |
नागपुर। महाराष्ट्र के कामठी स्थित एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से 28 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 396 केयरटेकर अधिकारियों (सीटीओ) ने 90 दिनों का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। चुन्नीलाल परेड ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड का निरीक्षण रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया।
प्रशिक्षण पूरा करने वालों में 368 आर्मी और 28 नेवल केयरटेकर अधिकारी शामिल थे। ये अधिकारी देश के 19 एनसीसी निदेशालयों से आए थे। प्रशिक्षण के बाद उन्हें एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) के रूप में नियुक्त किया गया। साथ ही राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से ‘ट्रेनर्स ऑफ एनसीसी एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट’ का डिप्लोमा भी प्रदान किया गया।
मेरिट सूची में सीटीओ आदित्य भूषण ने पहला स्थान हासिल कर कमांडेंट गोल्ड मेडल और डायरेक्टर जनरल बैटन प्राप्त किया। सीटीओ अमितकुमार सिंह को सिल्वर और सीटीओ राजेश्वरन आर को ब्रॉन्ज मेडल मिला। इंटर-कंपनी चैंपियनशिप में अर्जुन कंपनी ने कमांडेंट बैनर जीता।
90 दिवसीय प्रशिक्षण में ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व विकास, सामुदायिक विकास और आपदा प्रबंधन शामिल रहे। रक्षा सचिव ने नव नियुक्त अधिकारियों से युवाओं को अनुशासित, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
ख़बरें और भी…
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


