HomeKHAIRAGARHखैरागढ़ में निकाय चुनाव की तैयारी तेज, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा...

Date:

खैरागढ़ में निकाय चुनाव की तैयारी तेज, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने युवाओं को दिया जीत का मंत्र…

हर वार्ड में 50 नए युवाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य, युवा संवाद और संगठन विस्तार पर दिया जोर |

खैरागढ़। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा 28 नवंबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दौरे पर पहुंचे। पिपरिया स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आयोजित युवा मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में टिकरिहा ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों की समीक्षा की और युवाओं को चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

हर वार्ड में 50 नए युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

बैठक को संबोधित करते हुए राहुल टिकरिहा ने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में 50 नए युवाओं को भाजपा से जोड़ने तथा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में युवाओं की मजबूत टीम तैयार करने से चुनावी जीत का रास्ता आसान हो सकता है। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान विक्रांत सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में युवा मोर्चा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी हुए शामिल

कार्यसमिति बैठक के बाद राहुल टिकरिहा खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित खैरागढ़ सुपर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने छुईखदान में आयोजित युवा मोर्चा कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल समारोह में भी शिरकत की। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा नंद चंद्राकर सहित भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल टिकरिहा का यह दौरा आगामी नगर पालिका चुनाव से पहले खैरागढ़ में भाजपा के युवा संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related