नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 नवंबर को शाम 6 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
8 सितंबर 1926 को असम के सदिया में जन्मे डॉ. हजारिका को ‘सुधाकंठ’ और ‘ब्रह्मपुत्र का गायक’ कहा जाता है। गायक, संगीतकार, गीतकार और फिल्मकार के रूप में उन्होंने भारतीय कला एवं संस्कृति को समृद्ध किया। सामाजिक सद्भाव और मानवता का संदेश देने वाले डॉ. हजारिका को 2019 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
ख़बरें और भी…


