23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा किया है कि भारत अपने टैरिफ कम करने पर राजी हो गया है।

HomeInternationalअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा किया है कि भारत अपने टैरिफ कम...

Date:

वाशिंगटन : 08 मार्च 2025

अमेरिका कांग्रेस में भाषण देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगाने वालों को चेतावनी दी थी कि जो देश जितना टैरिफ लगाएगा हम भी उतना ही लगाएंगे। ट्रंप ने कहा था कि भारत सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश है। अमेरिका 2 अप्रैल से टैरिफ चार्ज लागू करने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा किया है कि भारत अपने टैरिफ कम करने पर राजी हो गया है। ट्रंप ने कहा कि भारत इस पर मान गया है क्योंकि उसकी टैरिफ नीति पर बात की है।

डोनाल्ड ट्रंप की यह टिप्पणी भारत के यह कहने के कुछ घंटों बाद आई कि वह अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत कर रहा है। इसमें द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधा कम करना शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने अपने बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों पक्षों में पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बात हुई है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी अमेरिका में द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर चर्चा की है।

बता दें कि टैरिफ को लेकर ट्रंप भारत के संबंध में पहले भी बयान दे चुके हैं। कुछ दिन पहले यूएस कांग्रेस को संबोधित करते हुए भी ट्रंप ने कहा था कि भारत हम पर 100 फीसदी से ज्यादा ऑटो टैरिफ लगाता है। अब शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘कनाडा में लकड़ी पर टैरिफ बहुत ज़्यादा है। रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर जल्द कुछ किया जाएगा।’ आगे कहा कि यूरोपीय संघ टैरिफ के मामले में बहुत बुरा व्यवहार करता रहा है। इसके बाद ट्रंप बोले कि भारत अमेरिकी सामान पर टैरिफ घटाने को राजी हो गया है। मुझे ब्रिटेन के साथ डील करना मुश्किल लग रहा है, उनके पास कोई कार्ड नहीं है।’

ख़बरें उअर भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूस के उफा में मेडिकल यूनिवर्सिटी छात्रावास में चाकू हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

देश-विदेश रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा स्थित...

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 घायल…

देश-विदेश हाइलाइट :पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की...