29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महापौर मीनल चौबे का मैराथन दौरा: रायपुर में महिला सशक्तिकरण का दिखेगा भव्य नज़ारा…

HomeChhattisgarhअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महापौर मीनल चौबे का मैराथन दौरा: रायपुर में...

Date:

रायपुर : 08 मार्च 2025 (sc टीम)

रायपुर की महापौर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समाज में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई आयोजनों का आयोजन किया गया है, जिनमें महापौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

महिला दिवस समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी, जहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे सामाजिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी। वहीं, दोपहर 12:30 बजे एक निःशुल्क कैंसर हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें महापौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

दोपहर 1 बजे वे वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई 2025 में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे नारी शक्ति सम्मान समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी, जहां महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा जाएगा।

शाम के समय भी महापौर का व्यस्त कार्यक्रम जारी रहेगा। शाम 4:30 बजे महिला दिवस सम्मान समारोह में वे मुख्य अतिथि रहेंगी, जहां समाज में महिला नेतृत्व और योगदान पर चर्चा होगी। इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी उनकी भागीदारी रहेगी।

शाम 6:30 बजे वे ग्लोबल स्टार सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी। पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में महापौर की मौजूदगी से महिलाओं को सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। महिला दिवस के इस अवसर पर रायपुर नगर निगम और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी की उम्मीद है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...