32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

मध्यप्रदेश से झारखंड होकर पश्चिम बंगाल तक चक्रवात के असर से बदला मौसम, दो दिन ऐसा ही रहेगा वातावरण…

HomeRAIGARHमध्यप्रदेश से झारखंड होकर पश्चिम बंगाल तक चक्रवात के असर से बदला...

Date:

रायगढ़ :

गुरुवार को हल्के बादलों के साथ बूंदाबांदी से उमस बढ़ी। सुबह से दोपहर तक हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। 3 जून से भीषण गर्मी से राहत है। पिछले हफ्ते तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचा था। अब पड़ोसी राज्यों में चक्रवात के असर से बदले मौसम ने चिलचिलाती धूप से तो राहत दिला दी है, लेकिन आर्द्रता बढ़ने से उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। तापमान बढ़ने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

हफ्तेभर में तापमान में पांच डिग्री की गिरावट के बावजूद पसीना छुड़ाने वाली गर्मी से राहत नहीं है। तीन जून के बाद से शहर के साथ ही जिले में लू से राहत है। नमी के कारण रात के तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ है। बल्कि 10 दिनों के न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो इसमें तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पर रहा। इससे गर्मी बनी हुई है।

बूंदाबांदी के बाद चली गर्म हवा, बढ़ी ​तपिश शहर में दोपहर लगभग तीन बजे तेज धूप के बाद अचानक बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हुई। तप रही धरती पर कुछ मिनटों तक बूंदाबांदी के बाद तपिश महसूस हुई। कुछ देर तक लू जैसी गर्मी हवा चली। बदली और बूंदाबांदी ने सिर्फ धूप से राहत दिलाई है। उमस के कारण गर्मी अब भी परेशान कर रही है।

हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार: मौसम में बदलाव से शहर की हवा में थोड़ा सुधार हुआ है। शाम को एयर क्वालिटी इंडेक्स 68 के करीब रहा। यह बेहतर से थोड़ा खराब स्तर माना जाता है लेकिन आमतौर पर शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 110 के आसपास रहता है। इस लिहाज से हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ में ताइक्वांडो का जोश: पुलिस की पहल से 170 खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच…

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के...

रायगढ़ में आंधी का कहर, रातभर गुल रही बिजली, सुबह तक बहाल हुई व्यवस्था…

रायगढ़,स्वतंत्र छत्तीसगढ़: हाईलाइट बॉक्स: तेज हवाओं ने रायगढ़ शहर की बिजली...

रायगढ़ राइस मिल हादसा: वेल्डिंग के दौरान लगी आग, एक श्रमिक 90% तक झुलसा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु जूटमिल थाना क्षेत्र की सावित्री...