21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को सड़क पर पटककर मारा,गालियां दीं, बोला-चड्‌डा पहनकर घूमते हो; मॉर्निंग वॉक पर निकले थे अर्जुन भोजवानी…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को सड़क पर पटककर मारा,गालियां दीं, बोला-चड्‌डा पहनकर...

Date:

बिलासपुर :

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार तड़के भाजपा नेता पर एक युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने उनसे चड्‌डा पहनकर घूमने की बात कही और गाली-गलौज करते हुए सड़क पर पटक दिया। फिर पत्थर से सिर पर वार किए। इसके चलते भाजपा नेता घायल हो गए। वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, गोंडपारा, सुभाष नगर निवासी अर्जुन भोजवानी व्यापारी हैं। वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रोज की तरह अर्जुन गुरुवार तड़के करीब 4.15 बजे रिवर व्यू के पास टहल रहे थे। इसी दौरान स्थानीय युवक विकास दुबे उर्फ मुंडू भी पहुंच गया।

गाली देने से मना किया तो मारपीट शुरू कर दी

आरोप है कि विकास दुबे ने बॉक्सर पहनकर वॉक कर रहे भोजवानी से कहा कि चड्‌डा पहनकर घूम रहे हो। इसके बाद गालियां देने लगा। उसकी हरकतों को देखकर भोजवानी ने मना किया तो आरोपी उनके पास आ गया और झगड़ा करना शुरू कर दिया।

बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मारपीट होने लगी। आरोपी विकास ने भोजवानी को सड़क पर पटक दिया और फिर पत्थर उठाकर उनके सिर पर कई वार किए। इस हमले में भोजवानी के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। झगड़ा देख आसपास के लोग पहुंचे और समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल भोजवानी ने मामले की शिकायत थाने में की है।

असामाजिक तत्वों पर नहीं है पुलिस का डर
शहर में पिछले कुछ समय से मारपीट, गुंडागर्दी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम हो गई है। बदमाशों पर पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। रिवर व्यू में भी सुबह से लेकर शाम तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं करती, जिसके चलते उनका हौसला बढ़ गया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...