28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

छत्तीसगढ़ में आज हो सकती है मानसून की एंट्री,रायपुर में 11-12 जून तक पहुंचने के आसार;कई जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ में आज हो सकती है मानसून की एंट्री,रायपुर में 11-12 जून...

Date:

रायपुर :

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आज (7 जून) बस्तर पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को मानसून कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में सक्रिय हो गया है। शुक्रवार तक मानसून इन राज्यों के बचे हुए क्षेत्रों के अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा। रायपुर में 11-12 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।

इस साल मानसून अपने तय समय से पहले पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की तय तारीख 10 जून है। आज रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। खासकर नारायणपुर के ओरछा में 49.2, बस्तर के दरभा में 30.6 और जगदलपुर में 17.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा कवर्धा में 45.6, पंडरिया में 21, बोड़ला में 21.2, महासमुंद के पिथौरा में 16.8, महासमुंद में 8.4, छुरा में 9.2 मिमी और अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश और बादलों की वजह से दिन का तापमान सभी जगहों पर सामान्य रह सकता है।

गुरुवार को ऐसा रहा तापमान

छत्तीसगढ़ में ज्यादातर जिलों मे तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है। प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में पारा 42.4 और रायपुर में पारा 42.3 डिग्री रहा। जिसके कारण दोपहर में हल्की गर्मी रही। लेकिन, दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल नजर आए। तेज धूप और नमी की वजह से दोपहर बाद हल्की उमस महसूस हुई।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज (7 जून) रायपुर में शाम या रात में तेज हवा के साथ अंधड़ और हल्की बारिश हो सकती है। इससे मौसम ठंडा होगा। शनिवार को दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। वहीं, आज पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की से माध्यम बारिश होगी।

कोंडागांव में मूसलाधार बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

कोंडागांव में गुरुवार शाम को मूसलाधार बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। वहीं, इस दौरान निर्माणाधीन राम मंदिर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरी। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि बिजली गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि, बस्तर में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। 

बिलासपुर में हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी उमस

बिलासपुर में मौसम के उतार-चढ़ाव का ट्रेंड जारी है। एक बार फिर तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंच गया और दोपहर में लू के थपेड़ों से लोग हलाकान होते रहे। वहीं, गुरुवार की शाम कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी और बादल छाने से उमस बढ़ गई। गुरुवार को बिलासपुर छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक गर्मी रही।

5 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होगी, जिससे तेज धूप और गर्मी से ज्यादा राहत मिलेगी।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...