HomeSURAJPURछत्तीसगढ़ में धधक रहे जंगल, रेंज कार्यालय तक पहुंची आग:3 दिनों से...

Date:

छत्तीसगढ़ में धधक रहे जंगल, रेंज कार्यालय तक पहुंची आग:3 दिनों से जल रहा सूरजपुर नेशनल पार्क…

सूरजपुर :

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगलों में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि चांदनी बिहारपुर क्षेत्र और नेशनल पार्क के जंगलों में पिछले 3 दिनों से आग लगी हुई है जो फैलते हुए नेशनल पार्क के महुली स्थित रेंज कार्यालय तक पहुंच गई है।

सैकड़ों एकड़ एरिया में लगी आग को बुझाने में वन अमला नाकाम है। तेंदूपत्ता तोड़ाई सीजन के पहले लगी आग का नुकसान सीधे तेंदूपत्ता तोड़ने वाले ग्रामीणों को भी हो रहा है।

आस-पास के जंगल तीन दिनों से धधक रहे

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के जंगलों में दूसरी बार भीषण आग लगी है। तेज हवाओं के कारण आग लगातार फैल रही है। आग की चपेट में आए बिहारपुर क्षेत्र में रामगढ़, कछवारी, कोल्हुआ, बसनारा सहित आस-पास के जंगल तीन दिनों धधक रहे हैं। जंगल में लगी भीषण आग का धुआं गांवों में भी पहुंच रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।

वन विभाग की कोशिश नाकाम

ग्रामीणों द्वारा आगजनी की सूचना वन अमले को दी गई, लेकिन वन विभाग और गुरु घासीदास नेशनल पार्क की टीम ने आग पर काबू पाने में नाकाम रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी आग बुझाने की कोशिश नहीं की जा रही है। वन विभाग का अमला भी क्षेत्र से नदारद है।

वन विभाग के रेंजर मेवालाल पटेल अंबिकापुर में एवं नेशनल पार्क के रेंजर बैकुंठपुर में रहते हैं। इस कारण वन विभाग का अमला क्षेत्र में लापरवाह बना हुआ है।

जल रहे हैं पौधे, तेंदूपत्ता को भी नुकसान

सैकड़ों एकड़ इलाके में लगी आग लगातार बढ़ रही है। आग से छोटे पेड़ों के साथ बड़े जंगल भी जल जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदूपत्ता सीजन सीजन 10 मई से शुरू हो रहा है। इस इलाके में ग्रामीण बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता तोड़ने पहुंचते हैं। तेंदूपत्ता तोड़ने वाले ग्रामीणों को आग का नुकसान उठाना पड़ेगा।

वन विभाग द्वारा आगजनी की जानकारी सेटेलाइट से मिलने के दावे भी यहां नाकाम हो गए हैं। आग गावों तक फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है। इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

भेजी जा रही है टीम
मामले में बिहारपुर रेंजर मेवालाल पटेल ने कहा कि आगजनी की सूचना मिली है। कल बसनारा में आग बुझाने टीम भेजी गई थी। टीम ने कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया। खोहिर में भी टीम भेजी जा रही है। महुआ का सीजन भी खत्म हो गया है। इसके बाद भी जंगल में आग लगाया जा रहा है। इससे तेंदूपत्ता जल जा खाक हो रहा है और नुकसान हो रहा है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सूरजपुर में बारिश का कहर: सड़कें-पुलिया बहीं, मकान गिरे, बरगा नदी के उफान से कई गांवों का संपर्क टूटा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ सूरजपुर, छत्तीसगढ़। जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में...

साहस की मिसाल: जलती बोलेरो से पिता ने कूदकर बचाई 2 साल के मासूम की जान…

सूरजपुर / छत्तीसगढ़ सोनगरा में खड़ी गाड़ी में अचानक लगी...

दिनदहाड़े जिला न्यायालय परिसर से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

सूरजपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स सूरजपुर जिला न्यायालय परिसर से बाइक...