18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

एंबुलेंस के पहुंचने से पहले प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने दिया बच्चे को जन्म: हुई मौत…

HomeDANTEWARAएंबुलेंस के पहुंचने से पहले प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने दिया...

Date:

दंतेवाडा :

दक्षिण बस्तर में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही हैं. बारसूर इलाके में इंद्रावती नदी पार स्थित दंतेवाड़ा जिले के शरहद में बसे बस्तर जिले के हर्राकोड़र गांव के कपेमारी से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने एंबुलेंस के पहुंचने से पहले बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद सुविधा विहीन एंबुलेंस में महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं बच्चा सुरक्षित है.

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रसच पीड़ा से परेशान महिला के लिए कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई. इस एंबुलेंस में सिर्फ एंबुलेंस चालक था. उसके साथ कोई एएनएम थी ना कोई ईएमटी. यह सामान्य एंबुलेंस थी. इसमें कोई सुविधा नहीं थी. एंबुलेंस में ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद प्रसव पीड़ा से ग्रसित बत्ती बाई बेहोश हो गई. उन्हें एरपुंड पंचायत के हितामेटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां कोई स्टाफ ना होने के कारण उन्हें सामान्य एंबुलेंस से बारसूर उपस्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था. एंबुलेंस स्वास्थ्य उपकरण विहीन थी. ना ही महिला को ऑक्सीजन मिल सकी ना ही कोई प्राथमिक उपचार मिला. महिला ने बारसूर उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. आपको यह भी बता दें कि एरपुंड, हर्राकोड़र पंचायत मूलत बस्तर ज़िले के गांव हैं, यहां से ज़िला मुख्यालय बस्तर की दूरी 120 से 130 किमी है और दंतेवाड़ा जिले की दूरी मात्र 40 से 45 किलोमीटर है, इसके चलते यहां के ग्रामीण कुछ घटना होती है तो दंतेवाड़ा जिले की ओर दौड़ पड़ते हैं.

मृतिका के पति पांडे और हर्राकोड़र पंचायत के सरपंच पति, गांव की मितानिन ने हितामेटा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मृतिका के पति पांडे का कहना है कि आज सुबह मेरी पत्नी को पेट दर्द शुरू हुआ. उसके बाद मैने मेरे पड़ोसी के घर जाकर एरपुंड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के एंबुलेंस को फोन कर बुलाया. एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही मेरी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद बेहोश हो गई. जो एंबुलेंस लेने आई थी उसमे कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी. वह सामान्य एंबुलेंस थी. इसमें चालक के अलावा कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं थे. साथ ही एरपुंड पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोई स्टाफ नहीं होने के कारण हम बारसूर लेकर आ रहे थे.

उन्होंने बताया, ऐरपुण्ड में स्थित हितामेटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समय पर नहीं खुलता है. यहां के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी सुबह 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचते हैं और 3 बजे अस्पताल बंद कर वापस दंतेवाड़ा ज़िले के बारसूर चले जाते हैं. रात में भी कोई स्टाफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं ठहरते हैं. सभी स्टाफ बारसूर जाकर रुकते हैं. इस कारण मेरी बेहोश पत्नी को बारसूर स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे. जहां बारसूर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया |

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दंतेवाड़ा में DSP पर चाकू से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश बनी वजह—अफसर गंभीर घायल…

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में सुकमा जिले के DSP...

दंतेवाड़ा: मां दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी, 11 हजार ज्योत जलाने का लक्ष्य…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बस्तर। आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय...