37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

एनएमडीसी बचेली प्लांट में दर्दनाक हादसा कन्वेयर बेल्ट में फंसने से कर्मचारी की मौत , सुरक्षा को लेकर उठे सवाल…

HomeChhattisgarhएनएमडीसी बचेली प्लांट में दर्दनाक हादसा कन्वेयर बेल्ट में फंसने से कर्मचारी...

Date:

दंतेवाड़ा । एनएमडीसी के बचेली प्लांट में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया , जिसमें स्क्रीनिंग प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में फंसने से एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई । हादसे के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी दहशत में हैं । घटना की सूचना मिलते ही बचेली पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच शुरू कर दी ।

जानकारी के अनुसार , दुर्घटना डिपॉजिट नंबर-05 में उस समय हुई जब कर्मचारी शिव कुमार अपनी ड्यूटी के दौरान नियमित कार्य कर रहा था । इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया या संतुलन बिगड़ गया और वह कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया । बेल्ट में फंसने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी कुछ भी नहीं कर सके ।

हादसे के बाद कर्मचारी यूनियन और परिजन ने एनएमडीसी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं । उनका कहना है कि प्लांट में सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किए गए हैं और पूर्व में भी कई बार सुरक्षा मानकों में सुधार की मांग की गई थी । हादसे के बाद प्लांट परिसर में आक्रोश और चिंता व्याप्त है , वहीं कर्मचारी अब अपने कार्यस्थल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं ।

इधर , बचेली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना किस कारण हुई , यह जांच का विषय है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है । पुलिस ने आवश्यक पंचनामा तैयार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...