24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

शिक्षा विभाग ने शिक्षक को किया सस्पेंड, प्रधान पाठक को भी भेजा नोटिस..

HomeChhattisgarhBastarशिक्षा विभाग ने शिक्षक को किया सस्पेंड, प्रधान पाठक को भी भेजा...

Date:

बस्तर :

बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और उनके भविष्य को गढ़ने वाले शिक्षकों की पूजा जाती है। लेकिन कुछ शिक्षकों की शर्मनाक हरकत के चलते पूरा विभाग शर्मिंदा हो जाता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो बीते दिनों जमकर वायरल हुआ था। जहां एक शराबी शिक्षक से तंग आकर और उस शिक्षक को सबक सिखाने के मक़सद से बच्चों ने स्कूल पहुँचे शराबी शिक्षक पर चप्पल फ़ेंककर भगाया। शराबी शिक्षक के इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए शराबी शिक्षक पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। साथ ही स्कूल के सीएससी और प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि कुछ दिन पहले बस्तर विकासखंड के पल्ली भाटा स्कूल में पदस्थ शिक्षक रोजाना स्कूल में शराब पीकर पहुंचा था और बच्चे इस शराबी शिक्षक से काफी परेशान थे। शिक्षक को सबक सिखाने के लिए बच्चों ने स्कूल पहुँचे शिक्षक पर चप्पल फ़ेंक कर भगाया था और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थी।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...