36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर में 6 साल की बच्ची का रेप,शिवरात्रि के दिन पड़ोसी ने अपने घर ले जाकर दिया था इस घटना को अंजाम; अब हिरासत में…

HomeRaipurरायपुर में 6 साल की बच्ची का रेप,शिवरात्रि के दिन पड़ोसी ने...

Date:

रायपुर :

राजधानी रायपुर में 6 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। आरोपी पड़ोस में रहने वाला युवक है। शिवरात्रि के दिन आरोपी बच्ची को उठाकर अपने घर ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। डॉक्टर ने जांच के बाद रेप की पुष्टि की। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोसी मुकेश यादव (29) ने उनकी 6 साल की बेटी से रेप किया है। उसने बताया कि घटना 8 मार्च को शिवरात्रि के दिन की है।

शिवरात्रि में पूरा परिवार गया था बाहर

मां ने बताया कि शिवरात्रि के दिन आरोपी का पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था। ऐसे में आरोपी बच्ची को अपने साथ घर ले गया और रेप किया। उसने बच्ची को किसी से कुछ नहीं कहने के लिए डरा-धमका दिया।

डॉक्टर ने बताई सच्चाई

बच्ची ने घर आकर अपनी मां से कुछ नहीं बताया, लेकिन कुछ दिन बाद तबियत बिगड़ने पर माता-पिता उसे डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर को जांच में रेप का शक हुआ। इसके बाद डॉक्टर ने ये बात परिजनों को बताई। इसके बाद मां ने बेटी से पूछताछ की, तो उसने टूटे-फूटे शब्दों में पूरी घटना का जिक्र किया। इसके बाद माता-पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया।

बच्ची का परिवार गरीब

बच्ची के मां-बाप घर के पास ही पान ठेला लगाते हैं। दूसरी ओर आरोपी लाभांडी इलाके में एक होटल में मिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही 24 घंटे के भीतर आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...