PTRSU में कुद्कुशी करने NIT के छात्र ने खुद को विस्फोटक से उड़ाया, गंभीर रूप से घायल,AIIMS में भर्ती इलाज जारी…

HomeCHHATTISGARHRAIPURPTRSU में कुद्कुशी करने NIT के छात्र ने खुद को विस्फोटक से...

Date:

रायपुर :31 जनवरी 2024… प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सूखे तालाब ज्ञान सरोवर में युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। जिसमे अपने बदन पर विस्फोटक (बारूद) बांधकर ब्लास्ट किया | विस्फोट होने पर इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर छात्र दौड़ते हुए आए। जब देखा तो उनके भी होश उड़ गये । युवक को गंभीर रूप से घायल देखकर आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाया गया और उसे एम्स में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि घायल युवक के बैग में एनआईटी के छात्र होने की जानकारी मिली। इसके बाद मौजूद छात्रों घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस घायल छात्र के मोबाइल से भी जानकारी खंगाल रही है।

मामले में पुलिस ने बताया कि एनआईटी के मेटलर्जी डिपार्टमेंट के एक छात्र ने विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की है। घायल युवक ने अपनी बहन और डॉक्टर से चर्चा के दौरान कहा कि वह सुसाइड करना चाहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल में बारूद, बम में इस्तेमाल होने वाले स्पिलिंटर मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक सुसाइड की कोशिश करने के लिए बारूद पटाखों का इस्तेमाल किया होगा।

ख़बरें और भी …बने रहिये www.swatantrachhattisgarh.com पर

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...