31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

अब नहीं बनेगा फुट ओवर ब्रिज,निगम नहीं करा पाया टेंडर, कलेक्टर बोले- ब्रिज की जरूरत नहीं…

HomeChhattisgarhअब नहीं बनेगा फुट ओवर ब्रिज,निगम नहीं करा पाया टेंडर, कलेक्टर बोले-...

Date:

बिलासपुर : 31 जनवरी 2024

बिलासपुर कलेक्टोरेट से जिला कोर्ट, कंपोजिट बिल्डिंग के बीच फुट ओवर ब्रिज अब नहीं बनेगा। कलेक्टोरेट, जिला कोर्ट, जिला पंचायत, रजिस्ट्री, पुलिस, नगर निगम सहित 50 से अधिक सरकारी विभागों वाली नई और पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग कलेक्टोरेट रोड के आमने-सामने है। कई विभाग एक दूसरे से जुड़े हैं। इनसे सरोकार रखने वालों को दिन में कई बार रोड क्रास करना पड़ता है। सड़क सकरी है, इसलिए रोड क्रास करने में लोगों की परेशानियां होती हैं। साल 2023 में फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए डीएमएफ फंड से 78 लाख रुपए मंजूर किए गए । जिला प्रशासन ने नगर निगम को एजेंसी बनाया, लेकिन निगम के अफसर साल भर बाद भी फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर तक नहीं करा पाए।

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने ‘स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ’को बताया कि फिलहाल अब फुट ओवर ब्रिज की जरूरत नहीं है। फुट ओवर ब्रिज का रात में दुरुपयोग होने की भी आशंका है, इसलिए निगम को अब इस प्रस्ताव को निरस्त करने कहा गया है, ताकि फंड का आवश्यक कार्यों में उपयोग किया जा सके।

फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए डीएमएफ फंड से राशि स्वीकृत होते ही प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार कराया गया। निगम के कार्यपालन अभियंता एसपी साहू के मुताबिक फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए डीएमएफ से 39 लाख की प्रथम किस्त स्वीकृत की गई। परन्तु तीन बार टेंडर असफल रहा | इसके बाद निगम की ओर से जुलाई, सितंबर और अक्टूबर महीने में टेंडर बुलाया गया। 3-3 बार टेंडर कराने पर आखिरी बार एक कंपनी ने टेंडर भरा। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ब्रिज के कार्य के प्रति दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। यह नया काम है। इस प्रकार का काम रेलवे में होता है, इसलिए रेलवे के ठेकेदारों से संपर्क किया गया,परंतु उन्होंने असमर्थता जता दी।

खबर है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद फुट ओवर ब्रिज के निर्माण पर पुनर्विचार किया गया। इसकी प्रासंगिकता पर विचार करने के बाद इस प्रस्ताव को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...