37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

संगवारी मतदान केंद्र बनेंगे आकर्षण का केंद्र, प्रदेश के आधे मतदान केंद्रों से होगा लाइव वेबकास्ट…

HomeRaipurसंगवारी मतदान केंद्र बनेंगे आकर्षण का केंद्र, प्रदेश के आधे मतदान केंद्रों...

Date:

रायपुर: 16 नवम्बर 2023.. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण कल है, प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए 18 हजार 833 मतदान केद्रों पर वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने खास तैयारी की है। संगवारी मतदान केंद्र भी आकर्षण के केंद्र बनेंगे। जहां महिला मतदान कर्मियो के प्रबंधन में मतदान कार्य होगा। कई जगहों पर विधानसभा में अलग अलग संगवारी मतदान केंद्र बनाया गए हैं। मतदान केंद्र को लेकर अनूठी पहल किया गया है, प्रत्येक विधानसभा के 10-10 यानी मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला मतदान कर्मियों के द्वारा किया जाएगा। जिसे संगवारी मतदान केंद्र का नाम दिया गया है।

इन मतदान केंद्र को बेहतर व आकर्षक ढंग से सुसज्जित भी किया गया है। यहां आने वाले मतदाता भी यहां पहुंचकर अपने आप को मतदान करने के लिए बेहतर समझेंगे। यही नहीं संगवारी मतदान केंद्र के महिला मतदान कर्मी अपने इस नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर बहुत ही प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं।

वहीं प्रदेश के आधे मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्ट की जाएगी। यानी, 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रोसेस लाइव रहेगा, यहां लगे कैमरे के जरिए हर पल का मूवमेंट निर्वाचन आयोग की सिक्योर्ड सेट्रल सर्वर पर रिकार्ड होता रहेगा। ऐसे में कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की खबर आई, तो सीधे इन फीड को देखकर अधिकारी फैसला ले सकेंगे। तो क्या है ये सिस्टम और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के कमांड सेंटर में क्या कुछ तैयारी की गई है, यह जानकारी उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अपूर्व टोप्पो ने दी है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...