फसल की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र को बेकाबू कार ने रौंदा.. दोनों की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम…

HomeCHHATTISGARHफसल की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र को बेकाबू कार ने रौंदा.. दोनों...

Date:

जांजगीर-चांपा: 16 नवम्बर 2023 :अकलतरा क्षेत्र के अमरताल गांव में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे पिता-पुत्र को कुचल दिया और हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक आशीष खांडेकर, अमरताल गांव का पंच था। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कल 17 नवंबर की सुबह होगा। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

दरअसल, अमरताल गांव का आशीष खांडेकर, अपने 14 साल के बेटे अभिजीत के साथ सड़क किनारे खाट में बैठकर धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों पिता-पुत्र को कुचल दिया और हादसे में दोनों की मौत हो गई है। घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। खबर है कि कार में सवार लोगों को भी चोट आई है। दूसरी ओर, ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी और घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...