छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए क्या मुसीबत बनेंगी ‘इंडिया गठबंधन’ की पार्टियां ? जानिए क्या सियासी गणित… 

HomeCHHATTISGARHRAIPURछत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए क्या मुसीबत बनेंगी 'इंडिया गठबंधन' की पार्टियां ?...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 में राष्ट्रीय दलों के साथ ही क्षेत्रीय पार्टियां भी अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं | इनमें कुछ ऐसे दल भी हैं, जो एनडीए के खिलाफ देश में कांग्रेस के नेतृत्व में बनी INDIA का हिस्सा हैं | ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये दल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी करेंगे |

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 में राष्ट्रीय दलों के साथ ही क्षेत्रीय पार्टियां भी अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं | इनमें कुछ ऐसे दल भी हैं, जो एनडीए के खिलाफ देश में कांग्रेस के नेतृत्व में बनी INDIA का हिस्सा हैं | ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये दल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी करेंगे |

दरअसल कांग्रेस के नेतृत्व में बनी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंनक्लूसिव एलायंस में आम आदमी पार्टी और सामाजवादी पार्टी भी शामिल हैं | लेकिन यही दोनों सहयोगी पार्टियां छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी.आप के बाद सपा ने भी इसका ऐलान कर दिया है |दोनों ही दल फिलहाल राज्य की सत्ताधारी दल कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं | AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तो राज्य में आकर बकायदा गारंटियां भी दे गए हैं | आगे बढ़ने से पहले जान लेते हैं इस बार आप और सपा का गणित क्या है? 

अब लगे हाथ ये भी जान लेते हैं कि साल 2018 में हुए चुनावों में इन दलों का प्रदर्शन कैसा रहा था | हकीकत ये है कि दोनों ही दलों को नोटा से भी कम वोट मिले थे | खुद समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी के प्रतिनिधि बृजेश चौरसिया का कहना है कि उनकी पार्टी राज्य की 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी | इसके लिए रायपुर के सरोना में बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है |

दूसरी तरफ INDIA गुट में शामिल दलों का कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान को बीजेपी ने आड़े हाथ लिया है | बीजेपी ने इंडिया एलायंस को ही अवसरवादी करार दे दिया है | पार्टी के प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल का कहना है कि मोदी विरोध में कुछ राष्ट्र विरोधी लोगों ने अजीब सा गठबंधन किया है | ये कहते हैं कि राष्ट्र में हम एक होकर चुनाव लड़ेंगे लेकिन राज्यों में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं,ये अवसरवादी लोग हैं |  हालांकि छत्तीसगढ़ में इंडिया एलायंस के गुटों के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर कांग्रेस के अपने तर्क हैं | कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कहते हैं कि गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए है, विधानसभा में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है | हालांकि इंडिया गुट के दल आप और सपा छत्तीसगढ़ चुनाव में कांग्रेस के लिए कितनी मुसीबत बन सकते हैं, ये आने वाले 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम के साथ ही सामने आ जाएगा | 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...