HomeCHHATTISGARH'स्काई पॉवर प्लांट ' महानिदेशक विकास अग्रवाल के मुख्य अतिथ्य में...

Date:

‘स्काई पॉवर प्लांट ‘ महानिदेशक विकास अग्रवाल के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ अग्रसेन जयंती समारोह…

समारोह में खेलकूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं की गई आयोजित.

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

बी.आर.कुर्रे : खरसिया

खरसिया : महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती खरसिया नगर में धूमधाम से उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई, इस अवसर पर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ समाज के महिलाओं पुरुष बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया, जयंती समारोह का आयोजन अग्रवाल समाज के लोगों की उपस्थिति में प्रभात फेरि के साथ प्रारंभ हुआ।

अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा जयंती का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय कन्या विवाह भवन में युवा उद्योगपति स्काई पावर प्लांट खरसिया के महानिदेशक बिजनेस टायकून श्री विकास अग्रवाल जी के मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास अग्रवाल जी ने सर्वप्रथम महाराजा श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं सहित अपने अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रेरणादायक व्यक्तियों महिलाओं युवा बच्चों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास अग्रवाल के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अग्रबंधुओं को संबोधित करते हुए विकास अग्रवाल ने कहा कि देश और विदेश में अग्रवाल समाज की अपनी एक अलग पहचान है महाराजा श्री अग्रसेन जी के बताएं रास्ते पर चलते हुए अग्र समाज सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं सामाजिक कार्यों के साथ-साथ अग्रवाल समाज उद्योग के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है एवं रोजगार के नए-नए अवसर पैदा करने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे रहा है। अग्रसेन जयंती समारोह में समाज के महिलाएं पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उन सभी को बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत शुभकामनाएं आयोजन समिति को भी बहुत-बहुत बधाई और मुझे दिए गए सम्मान के लिए समिति का बहुत-बहुत आभार विकास अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज के साथ ही सर्व समाज की भलाई के लिए किए जाने वाले कार्यों में स्काई पावर आपके साथ है जब भी जहां भी आवश्यकता होगी हम पूरा सहयोग करेंगे अंत में विकास अग्रवाल ने आयोजन समिति को सम्मान देने के लिए पुनः आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

जयंती समारोह के अंतिम दिवस श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा विशाल रथ में स्थापित कर विशाल एवं भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे, ढ़ोल तासे, डी जे, कर्मा नृत्य, लाइटिंग एवं आतिशबाजी के साथ निकाली गई जिसमें अग्रवाल समाज के सभी लोगों ने भाग लिया। अग्रसेन चौक स्थित महाराजा श्री अग्रसेन जी की पूजा अर्चना कर सभी ने उनका आशीर्वाद लिया। रात्रि कालीन कन्या विवाह भवन में अग्र भोज का आयोजन किया गया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 75 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया…

मुख्य सुर्खियां कोड़ेनार पुलिस की ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा...

विजयादशमी पर जीत का तोहफा देने उतरेगी टीम इंडिया, रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे का आखिरी टी20 मुकाबला…

मुख्य सुर्खियां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम...