26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

झीरम का सबूत जेब में होने का दावा करते रहे, कब खुलासा करेंगे – बृजमोहन अग्रवाल

HomeRaipurझीरम का सबूत जेब में होने का दावा करते रहे, कब खुलासा...

Date:


सीएम भूपेश बघेल अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी का नारको टेस्ट कराए-बृजमोहनझीरम पर बृजमोहन ने कहा – प्रदेश की कांग्रेस सरकार ऐसी निर्लज्ज और निकम्मी सरकार है जो अपनों की मौत के गुनहगारों को पकड़ नही पाई, सजा नहीं दिला पाई।झीरम के बाद राहुल गांधी सोनिया गांधी को कौन सी वीडियो-ऑडियो क्लिप दिखाई गई यह बताए |


रायपुर: 24/05/2023

झीरम घाटी हमले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने झीरम हमले को लेकर कांग्रेस पर ही आरोपों की झड़ी लगा दी और कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली यह कांग्रेस सरकार ऐसी निर्लज्ज और निकम्मी सरकार है जो अपनों की मौत के गुनहगारों को जेल में नहीं डाल सकी,उन्हे सजा दिलाकर बदला भी नहीं ले सकी है।
बृजमोहन ने कहा कि झीरम घटना सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए ही नहीं हमारे लिए भी भावनात्मक है। दिवंगत नेता हमारे भी पारिवारिक मित्र थे। रही बात सवाल की तो इस घटना को लेकर हमारे मन में, आम जनता के मन में भी ढेरों सवाल उठते हैं। जिसका जवाब हमे भी मुख्यमंत्री से चाहिए। बृजमोहन ने भूपेश बघेल से पूछा है कि आपने कहा कि नक्सलियों ने पूछ पूछ कर गोली मारी है। आप यह भी बता दीजिए किससे पूछ कर गोली मारी है। आप यह क्यों नही बताते कि नाम पूछकर जिसको छोड़ा गया आज वो आपके मंत्रिमंडल का प्रमुख सहयोगी है।

बृजमोहन ने सवाल किया कि आज छत्तीसगढ़ में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने झीरम घटना के बाद अस्पताल में किस व्यक्ति को झापड़ मारा था? कौन नेता है जो झीरम घटना के बाद वहा से मोटरसाइकिल पर निकला था। भूपेश बघेल और उनकी टीम के लोग दिल्ली जाकर कौन सा वीडियो ऑडियो राहुल गांधी सोनिया गांधी को सुना आए थे?
बृजमोहन ने उनसे कहा कि आप तो कहते थे गुनहगारों का नाम जेब में लिए घूम रहा हूं। इतने सालों से किसने आपको रोका है नाम सार्वजनिक करने से? झीरम मामले में राजनीतिक बयानबाजी करके आप लोगों को नही भटका सकते। पूरे देश को पता है कि झीरम घटना के बाद खलबली कांग्रेस पार्टी के भीतर ही मची थी। इस घटना के बाद ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के 2 टुकड़े हुए थे।
इस दौरान चले गंभीर आरोप प्रत्यारोप के दौर को सभी ने देखा है। आज भूपेश बघेल नारकोटेस्ट की बात कर रहे हैं ऐसे में सबसे पहले तो उन्हें अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी का नारको टेस्ट कराना चाहिए।
बृजमोहन ने कहा कि सत्य को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। आपकी कांग्रेस पार्टी का नक्सलियों के साथ कैसा संबंध है यह जाग जाहिर है। पूरे देश भर के नक्सलियों के हिमायती आज कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठे है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...