HomeCHHATTISGARHRAIPURमाकड़ी ढाबा से मरकाटोला के बीच 8.98 करोड़ रूपए की लागत से...

Date:

माकड़ी ढाबा से मरकाटोला के बीच 8.98 करोड़ रूपए की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ…

सड़क विकास का आईना, बिना सड़क के विकास अधूरा: संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी

रायपुर, 24 मई 2023


संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने 8 करोड़ 98 लाख 69 हजार की लागत से माकड़ी ढाबा से फत्तेचंद मरकाटोला के बीच 11.80 किलोमीटर सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का माकड़ी चौक में शुभारंभ किया। यह सड़क कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर के मध्य स्थित है।
इस अवसर पर संसदीय सचिव शोरी ने कहा कि सड़के किसी भी क्षेत्र या राज्य के विकास का आईना होती है। जहां सड़क नहीं वहां विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव से लेकर शहर तक सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य कर रही है। कांकेर विधानसभा के अधिकांश जगहों में सड़क के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसका सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नितिन पोटाई सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक समाज के शिल्पकार, उनके संस्कारों से बनता है राष्ट्र का भविष्य : पुरन्दर मिश्रा…

प्रमुख बातें:• फाफाडीह के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में...

दही हांडी हमें एकता और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री साय…

प्रमुख बातें:• मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के गुढ़ियारी...

रायपुर कृषि कॉलेज में आज स्पॉट काउंसलिंग, बीएससी कृषि में प्रवेश का मौका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के...