26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

बेदखली की कार्रवाई शुरू.. तीस घरों पर चला बुल्डोजर, 40 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी…

HomeRAIGARHबेदखली की कार्रवाई शुरू.. तीस घरों पर चला बुल्डोजर, 40 से ज्यादा...

Date:

रायगढ़: प्रतिनिधि

रायगढ़। शहर में रेल्वे लाइन से लगे प्रेमनगर इलाके में रेल्वे की जमीन पर काबिज लोगों पर बेदखली की कार्रवाई शुरु हो गई है। प्रस्तावित चौथी लाइन के लिए रेल्वे ने 30 घरों पर बुल्डोजर चलाया है जबकि तकरीबन 44 लोगों को बेदखली का नोटिस भी जारी किया गया है। तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर जहां स्थानीय लोगों में नाराजगी है तो वहीं भाजपा अब आवास प्रभावितों को केंद्र सरकार द्वारा निर्मित आवासों को आबंटन करने की मांग कर रही है। भाजपा का ये भी आरोप है कि शहर सरकार गरीबों के आवासों को आबंटित करने की बजाए तीन गुना अधिक राशि पर बेच रही है।

दरअसल रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 27 में प्रेमनगर इलाके में तकरीबन दौ सौ से अधिक परिवार रेल्वे ट्रेक के किनारे सालों से बसे हुए हैं। चौथी लाइन का हवाला देते हुए रेल्व् ने अचानक इस इलाके को खाली करने का फरमान जारी कर दिया। निगम को मकानों पर बेदखली की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। आनन फानन में निगम ने तोड़फोड़ कार्रवाई शुरु कर दी है। कार्रवाई के तहत 30 घरों पर बुल्डोजर चलाया गया है, जबकि तकरीबन 44 लोगों को तीन दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभावितों का कहना है कि प्रभावितों को सामान तक हटाने का समय नहीं दिया जा रहा। विस्थापन के तहत दूसरी जगह आवास भी नहीं दिये जा रहे हैं। ऐसे में वे भरी दोपहरी कहां जाएंगे।

इधऱ मामले में भाजपा केंद्र के अनुदान से निर्मित पीएम आवासों को प्रभावितों को आबंटित करने की मांग कर रही है। भाजपा का कहना है कि निगम गरीबो को आवास आबंटित करने की बजाए इसे तीन गुना अधिक कीमत पर दूसरो को विक्रय कर रही है। निगम विस्थापन नीति के तहत प्रभावितों को न्यूनतम राशि लेकर मकानों का आबंटन करे। मामले में नगर निगम का कहना है कि प्रेमनगर में निवासरत लोग रेल्वे की जमीन पर काबिज थे जिन्हें पूर्व में बेदखली का नोटिस जारी किया गया था। प्रभावितों के घरों को तोडने के पहले सूचना दी गई थी। पीडितों को पूर्व में बने आवासों में शिफ्ट करने की योजना है जिस पर काम चल रहा है। जल्द वहां के निवासियों को नए आवास आबंटित किये जाएंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ में ताइक्वांडो का जोश: पुलिस की पहल से 170 खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच…

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के...

रायगढ़ में आंधी का कहर, रातभर गुल रही बिजली, सुबह तक बहाल हुई व्यवस्था…

रायगढ़,स्वतंत्र छत्तीसगढ़: हाईलाइट बॉक्स: तेज हवाओं ने रायगढ़ शहर की बिजली...

रायगढ़ राइस मिल हादसा: वेल्डिंग के दौरान लगी आग, एक श्रमिक 90% तक झुलसा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु जूटमिल थाना क्षेत्र की सावित्री...