HomeCHHATTISGARHएनएमडीसी स्टील ने एक दिन में बनाए उत्पादन के तीन नए रिकॉर्ड,...

Date:

एनएमडीसी स्टील ने एक दिन में बनाए उत्पादन के तीन नए रिकॉर्ड, छह मिलियन टन इस्पात उत्पादन का आंकड़ा पार…

नगरनार स्टील प्लांट में 60 हीट टैपिंग, 10,177 टन क्रूड स्टील और 10,058 टन हॉट रोल्ड कॉइल का रिकॉर्ड उत्पादन |

नगरनार/रायपुर। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के नगरनार स्टील प्लांट ने 27 नवंबर 2026 को उत्पादन के तीन प्रमुख क्षेत्रों में एक ही दिन में नए कीर्तिमान स्थापित किए। संयंत्र ने स्टील मेल्टिंग शॉप, थिन स्लैब कास्टर और हॉट स्ट्रिप मिल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ दैनिक प्रदर्शन दर्ज किया। इसी उपलब्धि के साथ प्लांट ने स्थापना के बाद से कुल छह मिलियन टन क्रूड स्टील उत्पादन का आंकड़ा भी पार कर लिया।

स्टील मेल्टिंग शॉप में 60 हीट टैपिंग दर्ज की गई, जबकि इससे पहले 31 मार्च 2026 को 57 हीट टैपिंग का रिकॉर्ड बना था। थिन स्लैब कास्टर में 10,177 टन क्रूड स्टील का उत्पादन हुआ, जिसने एक दिन पहले बने 9,997 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वहीं, हॉट स्ट्रिप मिल ने 10,058 टन हॉट रोल्ड कॉइल का उत्पादन किया। इससे पहले 14 मार्च 2026 को 10,016 टन उत्पादन का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।

यह उपलब्धि रॉ मटेरियल हैंडलिंग यूनिट, कोक ओवन कॉम्प्लेक्स और सिंटर प्लांट सहित विभिन्न सहायक इकाइयों के समन्वित सहयोग से हासिल हुई। इससे पहले 19 नवंबर को सिंटर प्लांट ने 12 मिलियन टन सिंटर और रॉ मटेरियल हैंडलिंग यूनिट ने 14 मिलियन टन बेस मिक्स का संचयी उत्पादन पूरा किया था। वहीं, 25 नवंबर को कोक ओवन कॉम्प्लेक्स ने पांच मिलियन टन ग्रॉस कोक उत्पादन का आंकड़ा पार किया।

नगरनार स्टील प्लांट के कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख प्रमोद कुमार ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कर्मचारियों के निरंतर बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ इसी प्रतिबद्धता से काम जारी रखने और एनएमडीसी स्टील को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पत्रकार भवन के लिए भूमि और निर्माण में सहयोग करेंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव…

बिलासपुर में श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में...