HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया राष्ट्रीय एससी-एसटी हब...

Date:

रायपुर में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव का उद्घाटन…

एससी-एसटी उद्यमियों को ऋण, कौशल विकास, सरकारी खरीद और बाजार से जोड़ने पर दिया जोर; कचना में नए कार्यालय का भी किया शुभारंभ |

रायपुर। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कचना क्षेत्र में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (एनएसएसएच) के नए कार्यालय का भी शुभारंभ किया।

कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मांझी ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से पात्र एससी-एसटी उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता के साथ कौशल विकास, प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, बाजार तक पहुंच और सरकारी खरीद में भागीदारी के अवसर भी जरूरी हैं। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी गांवों और जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा इच्छुक युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन देने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मांगने वालों के बजाय रोजगार देने वाले उद्यमी के रूप में आगे बढ़ाना है। उन्होंने शिक्षा और कौशल विकास को आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए युवाओं से उद्यम स्थापित कर दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की अपील की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि राज्य में पिछले तीन वर्षों के दौरान 3,971 नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे 54 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इस अवधि में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने लगभग 1,594 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी प्रदान की है। उन्होंने एससी-एसटी समुदायों के उद्यमियों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर प्रदेश के औद्योगिक विकास में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम से पहले केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और एससी-एसटी उद्यमियों से संवाद कर उनके उत्पादों एवं व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी ली। एक दिवसीय कॉन्क्लेव में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM), राज्य सरकार और अन्य संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान उद्यमियों को वित्तीय सहायता, सरकारी खरीद प्रक्रिया और उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों की जानकारी भी दी गई।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पत्रकार भवन के लिए भूमि और निर्माण में सहयोग करेंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव…

बिलासपुर में श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में...