HomeCHHATTISGARHRAIPURएनआईटी रायपुर में डाक विभाग के 40 अधिकारियों ने सीखे व्यावसायिक विकास...

Date:

एनआईटी रायपुर में डाक विभाग के 40 अधिकारियों ने सीखे व्यावसायिक विकास और विपणन के गुर…

छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के मध्य-स्तरीय अधिकारियों के लिए 26 से 28 नवंबर तक आयोजित हुआ तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम |

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के 40 मध्य-स्तरीय प्रबंधन अधिकारियों के लिए व्यावसायिक विकास एवं विपणन कौशल पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 26 से 28 नवंबर 2026 तक चले इस कार्यक्रम में सहायक डाक अधीक्षकों और डाक निरीक्षकों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य अधिकारियों की प्रबंधकीय दक्षता बढ़ाने और डाक विभाग की सेवाओं तथा कारोबारी गतिविधियों के विस्तार के लिए उन्हें आधुनिक विपणन रणनीतियों से परिचित कराना था।

प्रशिक्षण के दौरान एनआईटी रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और आईआईटी भिलाई के विशेषज्ञों ने विभिन्न सत्रों में व्यावसायिक विकास, विपणन रणनीतियों और बदलते बाजार परिवेश में उपलब्ध अवसरों के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। विशेषज्ञ वक्ताओं में एनआईटी रायपुर के डॉ. अनूप तिवारी और डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी, आरएसयू के डॉ. जी.के. देशमुख तथा आईआईटी भिलाई की डॉ. श्रीलक्ष्मी शामिल रहीं।

डाक विभाग की ओर से एन.के. राजपाल, सौरभ असाटी, सेल्वा और अरविंद बर्गे ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए अधिकारियों को व्यावहारिक सुझाव दिए। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रियंका त्रिपाठी और डॉ. राकेश त्रिपाठी ने किया। प्रशिक्षण से अधिकारियों को विभागीय सेवाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार, नए व्यावसायिक अवसरों की पहचान और कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पत्रकार भवन के लिए भूमि और निर्माण में सहयोग करेंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव…

बिलासपुर में श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में...