28.3 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

कोरोना अपडेट : रायपुर में कोरोना के मरीज 100 पार, अमर अग्रवाल भी हुवे पॉजिटिव…

HomeRaipurकोरोना अपडेट : रायपुर में कोरोना के मरीज 100 पार, अमर अग्रवाल...

Date:

रायपुर में गुरुवार को कोरोना के मरीजों की संख्या 100 के पार हो गई। प्रदेश में हालांकि नए संक्रमित बुधवार की तुलना में कम मिले हैं। राज्य में गुरुवार को 584 मरीज मिले हैं | जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2986 हो गई है। 2 मरीजों की मौत भी हुई है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 9.50 फीसदी हो गई है। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 101 मामले सामने आए हैं। जबकि बुधवार को ये संख्या 600 के पार पहुंच गई थी। इधर, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। राजधानी में संक्रमित मरीजों में सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। उनका इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। फोन के जरिये उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज रायपुर जिले में 101 मिले हैं। सरगुजा में 60, राजनांदगांव में 46, दुर्ग में 38,कोरिया और सूरजपुर में 31-31, कांकेर में 38, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 27, रायगढ़ में 27,बेमेतरा में 24, बालोद जिले में 24, महासमुंद में 23, बिलासपुर में 20, कोरबा में 16, जांजगीर-चांपा में 15, धमतरी में 14, बीजापुर में 10, कबीरधाम में 9, बलौदा बाजार में 8, बस्तर में 7, दंतेवाड़ा में 5, गरियाबंद में भी 5, सुकमा में 4, बलरामपुर में 3, जशपुर में 2 और मुंगेली-नारायणपुर में 1-1 मिले हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश चौधरी का कहना है कि संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले 20 लोगों काे संदिग्ध मानकर उनकी जांच करवायी जा रही है। यहां टेस्टिंग ज्यादा होने के कारण इस बीच राज्य में संक्रमित भी अधिक मिल रहे हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...