27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

नेपाल बॉर्डर-बहराइच से सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुद को थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक बताकर 75 हजार की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

HomeSURAJPURनेपाल बॉर्डर-बहराइच से सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुद को थाना प्रभारी...

Date:

अजय लाल / सूरजपुर / छत्तीसगढ़

सूरजपुर। जिले की चौकी बसदेई पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए नेपाल बॉर्डर से लगे उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक बताकर एक व्यक्ति से 75 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई और दबिश देकर उन्हें पकड़ा।

मामले के अनुसार ग्राम सिरसी निवासी चिंतामणी बंजारे (45 वर्ष) ने चौकी बसदेई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र अनिल बंजारे के विरुद्ध थाना गांधीनगर में धारा 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है और वह जेल में निरुद्ध है। इसी दौरान अज्ञात मोबाइल धारक ने स्वयं को थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक बताते हुए प्रकरण से नाम हटवाने और जेल से छुड़ाने का झांसा दिया। आरोपियों ने फोन-पे और गूगल-पे के माध्यम से 75 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जांच में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पाए जाने पर 13 सितंबर 2025 को अपराध क्रमांक 497/25 दर्ज किया गया।

डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर उत्तरप्रदेश रवाना किया गया। आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन में टीम ने बहराइच (नेपाल बॉर्डर के पास) में दबिश देकर इमरान (22 वर्ष) पिता समशेर और मोहम्मद आलम (29 वर्ष) पिता नूर अली, निवासी पेटरहा, थाना मोतीपुर, जिला बहराइच को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर ठगी करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 1 एटीएम कार्ड और 1 चेकबुक जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...