36.1 C
Raipur
Monday, May 18, 2026

रायपुर के राशन दुकान और रेस्टोरेंट में मिले शराब की बोतलें, चल रहा था अवैध कारोबार, तीन को गिरफ्तार किया …

HomeChhattisgarhरायपुर के राशन दुकान और रेस्टोरेंट में मिले शराब की बोतलें, चल...

Date:

रायपुर : 21 अप्रैल 2023

राजधानी रायपुर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध देशी शराब के साथ पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 आरोपी राशन दुकान की आड़ में शराब बेचने का कारोबार कर रहे थे,जबकि एक आरोपी रेस्टोरेंट के अंदर देशी शराब बेच रहा था। पुलिस इन दोनों मामलों में गिरफ्तारी कर आगे की जांच कर रही है। घटना अभनपुर थाना गातापार गाँव और गोबरानयापारा थाना क्षेत्र का हैं | पहले मामले में अभनपुर थाना पुलिस को मिली सूचनानुसार गातापार गांव के एक राशन की दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जिसके बाद उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और मौका मिलते ही छापा मार दिया। जिसके बाद दुकान के मालिक कैलाश और भंवरलाल घृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से दर्जनों देशी शराब की बॉटल बरामद हुई है।

दूसरी कार्रवाई गोबरानयापारा थाना पुलिस ने की है। जिसमें दुलना गांव के किरण रेस्टोरेंट के मालिक अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचा करता था। पुलिस को इस संबंध में सूचना मिलते ही रेस्टोरेंट की जांच कर शराब को जब्त कर लिया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related