37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन पर की गयी कार्यवाही…

HomeChhattisgarhअवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन पर की गयी कार्यवाही...

Date:

दंतेवाडा: 20 अप्रैल 2023

दंतेवाड़ा, जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार खनिज जांच दल द्वारा जिले के बालूद व मसेनार क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गयी। खनिज टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध उत्खनन में अनिल गावडे व अन्य 6 व्यक्ति को अवैध उत्खनन करते हुए सात वाहन जप्त किये है। साथ ही रेत के अवैध परिवहन में संलग्न 6 ट्रैक्टर को जप्त किया गया।

कार्यवाही के दौरान राजकुमार ठाकुर, राजेश भास्कर, भोलेश्वर दीवान, बलराम मरकाम, खेमराज ठाकुर तथा विश्वनाथ कुमार के वाहनों को जब्ती के पश्चात खनिज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अवैध उत्खनन के कुल 07 वाहनों को एवं अवैध परिवहन के कुल 06 वाहनों को बिना वैद्य अभिवहन पास के चालकों द्वारा खनिजों का उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर खनिज मय वाहनों को जप्त किया गया। सभी प्रकरणों में छ०ग० गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 सहपठित खान एवं खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 (5) के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों/खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बिना वैद्य अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दंडनीय अपराध है। अतः अवैध उत्खनन व परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। खनिज अधिकारी चेरपा ने बताया कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क और गंभीर है। खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर आगे भी कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही में अश्वनी झाड़ी, खनि निरीक्षक एवं जिला खनिज जांच दल के कर्मचारी मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...