बिलासपुर में IT की बड़ी कार्रवाई: कोल कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, दस्तावेज खंगाल रही टीम…

HomeCHHATTISGARHबिलासपुर में IT की बड़ी कार्रवाई: कोल कारोबारियों के ठिकानों पर छापा,...

Date:

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

बिलासपुर शहर में गुरुवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोल कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा और फील ग्रुप से जुड़े प्रवीण झा के आवास, कार्यालय और फैक्ट्रियों पर एक साथ आयकर टीम ने दबिश दी। सुबह से ही कई गाड़ियों के साथ पहुंची टीम ने विभिन्न परिसरों में सघन जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम SIR सर्वे के स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची, जिससे कार्रवाई की भनक पहले से न लग सके। करीब एक घंटे से अधिक समय से चल रही इस कार्रवाई में दस्तावेजों, खातों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल टीम को क्या महत्वपूर्ण जानकारी या दस्तावेज मिले हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विभागीय अधिकारियों की ओर से कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।
गौरतलब है कि इससे दो महीने पहले दिसंबर में स्टेट जीएसटी विभाग ने भी बिलासपुर के तीन कोल कारोबारियों के यहां छापेमारी की थी। उस दौरान महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ रुपये, फील ग्रुप ने 11 करोड़ रुपये और पारस कोल वाशरी ने 6 करोड़ 50 लाख रुपये सरेंडर किए थे। लगातार हो रही जांच कार्रवाइयों से शहर के कारोबारी वर्ग में हलचल देखी जा रही है, जबकि आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...